छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 7 जुलाई को एक 13 वर्षीय 8वीं कक्षा के छात्र के साथ गांव के ही PWD के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीराम तिवारी ने अनैतिक कुकर्म किया।आरोपी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर और उसके पिता से बात होने का झूठ बोलकर गांव के एक सूने मकान में ले गया।
वहाँ आरोपी ने जबरन गलत काम किया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमे बालक ने घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती बताई।परिजनों की शिकायत पर गौरिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीराम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर