कोटकासिम: खैरथल जिले में बाल वाहिनी बसों की जांच में 41 सीटर बस में 80 बच्चे मिले, तीन बसें की गईं सीज
Kotkasim, Alwar | Aug 19, 2026 खैरथल जिले में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर बुधवार सुबह 10:00 बजे बाल वाहिनी बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।जांच के दौरान परिवहन नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई।सोडावास की एक 41 सीटर बस में क्षमता से करीब दोगुनी 80 बच्चे मिले। बच्चों को ड्राइवर केबिन तक बैठा कर ले जाया जा रहा था। मामले में अधिकारियों नाराज की जताई। तीन बसों को सीज कर दिया गया।