जमुई: सारेबाद गांव में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर लगाया हत्या का आरोप
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 सारेबाद गांव में संदेहास्पद स्थिति में भगत साह की पत्नी खुशबू देवी की मौत होने के बाद परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा मृतका के शव को सदर अस्पताल लाया गया जहां टाउन थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।