जमुई: बंझुलिया मोड़ से लापता युवक का 6 दिनों बाद भी नहीं चल सका पता, परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाकर SP को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 बनझुलिया मोड़ से 17 मार्च की देर शाम गायब हुए युवक बरदघट्टी गांव निवासी सीताराम यादव के पुत्र नवीन कुमार का शनिवार तक कुछ पता नहीं चल सका है।।मामले में पीड़ित परिवार वालों ने एसपी को आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताते हुए कई लोगों पर आरोप लगाया है।साथ ही नवीन कुमार की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।