जमुई: मलयपुर से पुलिस ने एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र निवासी अशोक सिंह का पुत्र गोल्डन सिंह के रूप में की गई है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया की गिरफ्तार युवक हथियार तस्कर है जो उड़ीसा में भी आर्म्स का सप्लाय करता था। जिसको लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज था।