जमुई: समाहरणालय में छह राजनीतिक दल व एक निर्दलीय उम्मीदवार ने कटाया एनआर
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के तहत प्रथम चरण में लोकसभा क्षेत्र जमुई में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 20 मार्च से जारी है जो 28 मार्च तक चलेगा। जमुई लोकसभा क्षेत्र के तहत सांसद की दावेदारी को लेकर जिले में अब तक छह राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों सहित एक निर्दलीय कुल 7 प्रत्याशी ने नामांकन के लिए एनआर कटाया है।