उज्जैन: विदेशी जोड़ों ने शिप्रा तट पर रचाया वैदिक विवाह, अपनाए सनातन धर्म के नए आध्यात्मिक नाम 🕉️💍
धर्मनगरी उज्जैन में भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मोक्षदायिनी मां शिप्रा के पावन तट पर स्थित आश्रम में गुरुदेव डॉ. ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में इटली और स्पेन से आए तीन विदेशी जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लिए गए और सभी साधकों को नए आध्यात्मिक सनातन नाम भी प्रदान किए गए। ईवा और मैसिमिलियानो (मां दर्पण आनंद-बलराम आनंद), जेसिका और लुका (मां सीता आनंद-राम आनंद) तथा इनमा और मार्क (मां शांति आनंद-प्रकाशानंद) परिणय सूत्र में बंधे। इस अनूठे विवाह में भारतीय परंपरा का हर रंग देखने को मिला, जिसमें विदेशी मेहमानों ने भी जमकर जश्न मनाया।
#UjjainNews #VedicMarriage #SanatanDharma #ForeignersMarriage #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 23, 2026