उज्जैन: 500 दिनों से लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, घट्टिया तहसीलदार की रोकी दो वेतन वृद्धि 🚨📋
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन की 500 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का संतोषजनक निराकरण न करने पर कलेक्टर ने घट्टिया तहसीलदार की दो वेतन वृद्धि रोकने और विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों की अधिकता पर महिदपुर तहसीलदार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे शिकायतों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #UjjainCollector #CMHelpline #ActionTaken #siti24ujjain