उज्जैन: भागवत कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, जयकारों से गूंजा पूरा पांडाल 🌺🙏
उज्जैन के सेठी नगर स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति की अनोखी बयार बह रही है। कथा के छठे दिन वृंदावन से पधारे व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पं. श्री ध्यानु भगत गौतम जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी के पावन विवाह का प्रसंग सुनाया गया। विवाह प्रसंग आते ही पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा और मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए, पुष्प वर्षा की और भगवान के युगल स्वरूप की आरती कर सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
#UjjainNews #BhagwatKatha #ShriKrishna #UjjainTemples #siti24ujjain