उज्जैन: जिले में मिला स्वाइन फ्लू का एक और मरीज, चरक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी 🏥🦠
उज्जैन में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हाल ही में एक महिला की मौत के बाद अब खाचरोद तहसील के रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बीमारी की पुष्टि होने के बाद उन्हें शासकीय जिला चिकित्सालय (चरक भवन) के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलीकर ने बताया कि चरक भवन में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह एक सीजनल फ्लू है, घबराएं नहीं और सर्दी, खांसी या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
#UjjainNews #SwineFluAlert #HealthNews #MPNews #siti24ujjain