बिलासपुर: कुदुदण्ड और मगरपारा चौक में पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद
चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहे दो बदमाश गिरफ्तार कुदुदण्ड और मगरपारा चौक में पुलिस की कार्रवाई, धारदार चाकू बरामद कर भेजा जेल बिलासपुर। मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार कुदुदण्ड माता चौरा और मगरपारा चौक के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले नीरज यादव (20) और सूरज पटेल (26) को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया।