शामगढ़ पुलिस ने 509 किलो डोडाचूरा पकड़ा, एक गिरफ्तार
मंदसौर। एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने ग्राम टकरावद फंटा पर बिना नंबर के लाल मैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 509 किलो डोडाचूरा जब्त किया। मामले में रमेश प्रजापति (51), निवासी शक्करखेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत 1.01 करोड़ रुपये और ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने डोडाचूरा कुशलम पाटीदार निवासी शक्करखेड़ी से लाना बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश और मादक पदार्थ के स्रोत की जांच जारी है।
Shamgarh, Mandsaur | Oct 31, 2026