700 कारतूस और दो पिस्टल मामले में पुलिस की जांच तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। अवैध हथियारों के मामले में भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो पिस्टल और 700 जिंदा कारतूस की बरामदगी से जुड़े प्रकरण में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दीपक उर्फ दीपू शर्मा (41) और उज्जैन जिले के नागदा से जुबेर खान (30) को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।