भटके हुए युवक को शामगढ़ पुलिस ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया, पुलिस की मानवीय पहल की सराहना
शामगढ़। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का निवासी दीपू पिता सुरेंद्र यादव (27), मुंबई से अपने घर लौटते समय किसी कारणवश रास्ता भटककर शामगढ़ क्षेत्र में पहुंच गया और पुलिस के संपर्क में आया। शामगढ़ पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए गुरुवार रातभर युवक की देखभाल की और उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद शुक्रवार को युवक को परिजन अनिल यादव के सुपुर्द कर दिया गया।