मानपुर: ग्राम पंचायत डोंडका में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती, ग्राम सभा एवं स्वच्छता रैली का आयोजन
Manpur, Umaria | Oct 2, 2026 ग्राम पंचायत डोंडका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।सर्वप्रथम पंचायत भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात ग्राम सभा का आयोजन किया गया और स्वच्छता संदेश रैली निकाली गई।