बड़ौत: कोतवाली बडौत में 40 वाहनों की नीलामी, 28 MV एक्ट, 7 मुकदमे व 5 लावारिस वाहनों की हुई नीलामी, 36 कबाड़ियों ने लिया हिस्सा
Baraut, Bagpat | Jun 17, 2025 बड़ौत पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना बड़ौत पर दाखिल वाहनों की नीलामी नायब तहसीलदार बड़ौत, क्षेत्राधिकारी बड़ौत व प्रभारी निरीक्षक बड़ौत की उपस्थिति में की गई। नीलामी में बागपत व आसपास के जनपदों के कुल 36 स्क्रैप व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कोतवाली बडौत में दाखिल कुल 40 वाहन की नीलामी में 36 कबाड़ियों ने हिस्सा लिया।