बड़ौत: छपरौली क्षेत्र में नलकूपर के एक युवक से दो युवकों ने चप्पलों से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 18, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पीड़ित को जंगल में नलकूप पर बुलाया। वहां उन्होंने पहले गाली-गलौज की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो बुधवार सुबह करीब 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों आरोपी युवक पीड़ित पर चप्पलों से हमला करते दिख रहे हैं।