बड़ौत: फौलाद नगर के जंगल में मुठभेड़ के बाद ₹25,000 का इनामी लुटेरा घायलावस्था में गिरफ्तार, नगदी, तमंचा व अन्य सामान बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 17, 2025 फौलाद नगर के जंगल में मुठभेड़ के बाद दोघट पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ₹25000 का इनामी घायलावस्था में गिरफ्तार किया। जिससे 1 अवैध तमंचा, कारतूस व लूटे हुए ₹115000, पैन कार्ड व आधार कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी रविंद्र पुत्र मोहर सिंह निवासी बूढपुर का आपराधिक इतिहास है। मुठभेड़ के दौरान SI वीरेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।