गुमला: गुमला में बेखौफ बालू माफिया द्वारा अवैध बालू उठाव जारी, करोड़ों की पुल-पुलिया पर खतरा
Gumla, Gumla | Aug 9, 2026 जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद नियमित डीएमओ की नियुक्ति नहीं होने से खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में कर्मचारी और खनन निरीक्षक मौजूद हैं लेकिन पूर्णकालिक अधिकारी के अभाव में व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत सामने आ रही है।