गुमला: गुमला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
Gumla, Gumla | Nov 1, 2026 गुमला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर और एक स्कूटी बरामद की है।शनिवार की शाम करीब 4:50 बजे सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र के करंज मोड़, सोसो के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ खरीद बिक्री भी कर रहे हैं।