Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
singh51521218
दोपहर में कचरा उठाने पहुंची नगर निगम की गाड़ी, शिवगंज मोड़ पर लगा जाम पीक आवर में कचरा उठाने से बढ़ी परेशानी, समय बदलाव की मांग, स्थानीय लोगों ने कहा- अस्पताल रोड को हर हाल में रखा जाए जाममुक्त
Arrah, Bhojpur
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक 06.10.2026 को भोजपुर जिला में जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आभा आई.डी के निर्माण हेतु को-ऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जिला से उप विकास आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी DPC, DPM, DPC-DIU, PC-ABDM, सभी MOIC, BHM और BCM उपस्थित रहे। नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, DPM जीविका, जिला प्रबंधक CSC भी उपस्थित रहे। State PMU-ABDM टीम से आये Md Mozahid Alam और पंकज कुमार के द्वारा PPT के माध्यम से ABDM और आभा आई.डी निर्माण में जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आभा आई.डी निर्माण में तेजी के लिए कार्य योजना बनाते हुए लक्ष्य को पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अस्पतालों में आभा कार्ड से होना मरीजों का रजिस्ट्रेशन भोजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और आधार आधारित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग अभियान तेज करने जा रहा हैं। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों का आभा कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया हैं। इसके साथ ही जिन लोगों का अभी तक आभा कार्ड नहीं बना हैं, उन्हें चिंहित कर कार्ड बनवाने के लिए आशा को घर-घर भेजा जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोजपुर जिले में अब तक करीब 17 लाख लोगों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है। वहीं करीब 10 लाख 90 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका हैं। शेष पात्र लोगों को योजनाओं से जोडने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में आभा आई.डी निर्माण और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। उप विकास आयुक्त ने सभी विभाग को आभा आई.डी के निर्माण में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इससे मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित जानकारी आसानी से देखी जा सकेगी। भव्या पोर्टल पर दर्ज होगी इलाज से जुडी जानकारी सिविल सर्जन शिर्वेद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी भव्या पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच, इलाज और रिपोर्ट तक की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभागियों के पंजीकरण, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से 08 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। इस वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव के कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता लेखन, चित्रकारी एवं वक्तृत्व कला प्रमुख हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के युवा अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उक्त सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु भेजा जाएगा। इससे जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
प्रेस विज्ञप्ति भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर जनजागरूकता एवं मीडिया आउटरीच गतिविधियों की अग्रिम योजना हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित आरा, 06 अक्टूबर 2026। प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता डॉ. शशि शेखर की अध्यक्षता में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या परिगणना हेतु ‘जनजागरूकता एवं मीडिया आउटरीच गतिविधियों की अग्रिम योजना’ को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय चरण प्रारंभ होने वाला है। द्वितीय चरण की सफलता के लिए व्यापक जनजागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों को जनगणना के उद्देश्य एवं उपयोगिता, स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा, सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व तथा जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत व्यक्तिगत सूचनाओं की पूर्ण गोपनीयता के संबंध में समयपूर्व जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अंतर्गत कुल 06 चरणों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के तहत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त जनगणना रैली, प्रभात फेरी, खेल आयोजन तथा प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में जनगणना से संबंधित संक्षिप्त संदेश/वक्तव्य सहित अन्य उपयुक्त जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता को व्यापक बनाने के उद्देश्य से कृषि समन्वयकों के माध्यम से कृषि चौपाल आयोजित करने तथा पूजा पंडालों एवं छठ घाटों पर जनगणना जागरूकता से संबंधित बैनर लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जनगणना के संबंध में अधिक-से-अधिक नागरिकों को जागरूक करने तथा विभिन्न विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, जिला जनगणना कोषांग तथा जनगणना कोषांग के वरीय लिपिक जाकिर हुसैन सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उ
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
प्रेस विज्ञप्ति भोजपुर जिले में 27 पंचायतों एवं 07 नगर निकाय क्षेत्रों में आयोजित हुए सहयोग शिविर जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर पदाधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश आरा, 06 अक्टूबर 2026। बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत भोजपुर जिले के सभी 14 प्रखंडों की 27 पंचायतों एवं 07 नगर निकाय क्षेत्रों में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। सहयोग शिविरों में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान आम नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए। पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न प्रखंडों की 27 पंचायतों में 1007 तथा 07 नगर निकाय क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1307 आवेदन प्राप्त हुवे। सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं के लिए पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन कराते हुए उनकी विभागवार समीक्षा एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा पात्र लाभुकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे सहयोग शिविरों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्रता के अनुसार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
प्रेस विज्ञप्ति “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित आरा, 06 अक्टूबर 2026। बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चईयांचक में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माननीय विधायक, अगिआंव श्री महेश पासवान एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया तथा अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन समर्पित किए। जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। सहयोग शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुवे जिसमे जिला पदाधिकारी द्वारा 17 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे संबंधित लाभुकों को तत्काल राहत एवं सहायता प्राप्त हुई। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं लाभार्थी दस्तावेजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चईयांचक में जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा सहयोग शिविर कार्यक्रम में भाग लिया गया। @iprdbihar @samratchoudharybjp @biharhomedept_
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
प्रेस विज्ञप्ति सेवा संकल्प अभियान के तहत भोजपुर के सभी 14 प्रखंडों में “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” आयोजित, 816 आवेदन प्राप्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं लंबित समस्याओं के समाधान हेतु 08 अक्टूबर तक शिविर में आवेदन देने की अपील आरा, 06 अक्टूबर 2026। बिहार सरकार के “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा आज जिले के सभी 14 प्रखंडों में “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा लंबित समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 816 आवेदन प्राप्त हुए। दिनांक 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों के लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। शिविरों में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना एवं सहायता स्टॉल, पोस्टर, बैनर तथा होर्डिंग की व्यवस्था की गई है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अन्य की सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया है। जिला प्रशासन, भोजपुर ने आमजन से अपील की है कि 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को अपने संबंधित प्रखंड में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाएँ। पात्र होने के बावजूद किसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलने अथवा लाभ संबंधी मामला एवं शिकायत लंबित रहने की स्थिति में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज साथ लाएँ, ताकि आवश्यक जाँच एवं कार्रवाई में सुविधा हो और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाया जा सके। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026
खेत देखने निकले बुजुर्ग की छेर नदी में डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला शव घर नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश, नदी किनारे मिले कपड़ों के बाद गहराया शक; सोमवार शाम पानी से बरामद हुआ शव
Arrah, Bhojpur | Oct 6, 2026