Public App Logo
Profile Picture

Fourth Pillar Live

@singh51521218
2875Followers
0Following
आरा में भैयादूज पर बहनों ने निभाई अनोखी परंपरा, गोधन कूटकर मांगी भाइयों की लंबी उम्र
लोकगीतों और पारंपरिक रस्मों के बीच भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की
रमडीहरा कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपित रितेश यादव गिरफ्तार
दीपावली की रात स्कॉर्पियो से कुचलने की घटना में हुई थी दो सगे भाइयों की मौत, छह लोग हुए थे घायल; डीएसपी रवि कुमार ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
शाहपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
घर से 50.83 ग्राम हेरोइन और 63 पीस केन बीयर बरामद, पति बम बहादुर पासवान पुलिस को चकमा देकर फरार; 2,860 रुपये नकद और मोबाइल भी जब्त
आरा में दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम, नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 7 में हुई घटना, पति ने बताई माइग्रेन की बीमारी और घरेलू कहासुनी की बात; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से खुलेगा मौत का राज
भोजपुर जिला स्थापना दिवस पर गूंजे देशभक्ति के नारे, प्रभात फेरी में दिखा बच्चों का उत्साह
Video 5
आरा में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, मची अफरा-तफरी, खिड़की का शीशा तोड़कर स्थानीय लोगों ने परिवार को सुरक्षित निकाला, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Video 7
भोजपुर फुटबॉल लीग की 13 टीमों को मिली नई जर्सी, 22 नवंबर से होगा मुकाबला

आरा। भोजपुर जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने पहल की है। IRFC के प्रायोजन से आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाली जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप-2026 (राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप) में भाग लेने वाली सभी 13 टीमों के खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की गई। मंगलवार को आरा क्लब में भोजपुर फुटबॉल संघ की ओर से जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन, आरा के सचिव मनमोहन ओझा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ने की, जबकि संचालन संघ के संरक्षक अशोक मानव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव रविंदर कुमार ने किया।

इस अवसर पर भोजपुर के खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें बैजनाथ सिंह, इंद्रजीत नारायण सिन्हा, सौरभ सिंह (पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी), कपिल सिंह (पूर्व खिलाड़ी), लाल बहादुर लाल, पवन सिंह, सुधीर सिंह, राहुल सिंह, मो. शमशाद, सुनील सिंह, मो. अशफाक, रवि कुमार, राज कुमार और लालबहादुर यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।

भोजपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक अशोक मानव ने बताया कि IRFC के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भोजपुर में फुटबॉल की समृद्ध परंपरा रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने में स्वर्गीय राधा शरण सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। उन्हें सम्मानपूर्वक 'भोजपुर फुटबॉल का भीष्म पितामह' कहा जाता है। उनके योगदान और स्मृतियों को समर्पित यह प्रतियोगिता नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

वहीं, IRFC के सीएमडी मनोज कुमार दूबे ने अपने संदेश में कहा कि खेल के क्षेत्र में निवेश का वास्तविक लाभ तब मिलता है, जब स्थानीय खिलाड़ियों को संसाधन, अवसर और पहचान मिलती है। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करता है। IRFC अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक विकास के साथ खेलों को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

22 नवंबर से शुरू होने वाली यह जिला फुटबॉल लीग भोजपुर के खेल प्रेमियों के लिए खास होगी। इसमें 13 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से जहां स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं जिले की पुरानी फुटबॉल परंपरा को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
नीचे आकर्षक पेंटिंग, ऊपर जानलेवा गड्ढे; पूर्वी ओवरब्रिज की बदहाली से परेशान राहगीर
स्ट्रीट लाइट भी खराब, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा; स्थानीय लोगों ने कहा- पेंटिंग से नहीं, सड़क दुरुस्त होने से मिलेगी राहत
नीचे आकर्षक पेंटिंग, ऊपर जानलेवा गड्ढे; पूर्वी ओवरब्रिज की बदहाली से परेशान राहगीर
स्ट्रीट लाइट भी खराब, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा; स्थानीय लोगों ने कहा- पेंटिंग से नहीं, सड़क दुरुस्त होने से मिलेगी राहत
नीचे आकर्षक पेंटिंग, ऊपर जानलेवा गड्ढे; पूर्वी ओवरब्रिज की बदहाली से परेशान राहगीर
स्ट्रीट लाइट भी खराब, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा; स्थानीय लोगों ने कहा- पेंटिंग से नहीं, सड़क दुरुस्त होने से मिलेगी राहत
भोजपुर के 71वें स्थापना दिवस पर गूंजे देशभक्ति के नारे, प्रभात फेरी में दिखा बच्चों का उत्साह
छुट्टियों के बावजूद बच्चों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा
बच्चों ने जिले के गौरवशाली इतिहास और स्थापना दिवस का संदेश दिया
नीचे आकर्षक पेंटिंग, ऊपर जानलेवा गड्ढे; पूर्वी ओवरब्रिज की बदहाली से परेशान राहगीर
स्ट्रीट लाइट भी खराब, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा; स्थानीय लोगों ने कहा- पेंटिंग से नहीं, सड़क दुरुस्त होने से मिलेगी राहत
नीचे आकर्षक पेंटिंग, ऊपर जानलेवा गड्ढे; पूर्वी ओवरब्रिज की बदहाली से परेशान राहगीर
स्ट्रीट लाइट भी खराब, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा; स्थानीय लोगों ने कहा- पेंटिंग से नहीं, सड़क दुरुस्त होने से मिलेगी राहत
भोजपुर में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत, तीन घंटे सड़क जाम; सीएम ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
भोजपुर के रमडिहरा में गाना बजाने के विवाद में आठ लोग हुए थे हादसे का शिकार, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन; सीएम सम्राट चौधरी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश
छोटी दिवाली पर आरा में बड़ा हादसा टला, महावीर धर्मशाला के ऊपर लगे टावर में लगी भीषण आग
6 दमकल गाड़ियों ने 30 से 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, पैराशूट बम से आग लगने की बात; कोई जनहानि नहीं
आरा सदर अस्पताल की कैसी व्यवस्था! 80 साल के बुजुर्ग को इलाज के बाद ठेले पर लादकर घर ले गए परिजन

सदर अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस, 80 वर्षीय फ्रैक्चर पीड़ित बुजुर्ग को 500 रुपये किराया देकर ठेले पर घर ले गए परिजन
छठ के लिए घर लौटने की ऐसी ललक, ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं; उधना स्टेशन पर 5 हजार बिहारी इंतजार में
मगध और अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस में उमड़ी प्रवासियों की भारी भीड़, किसी को मिली सीट तो किसी ने खड़े होकर तय किया सफर; यात्रियों ने सुनाई परेशानी
छठ पर प्रवासियों के स्वागत और सुविधा को सड़क पर उतरा प्रशासन, DM ने रेलवे स्टेशन से बस पड़ाव तक लिया जायजा
आरा रेलवे स्टेशन और सरदार पटेल बस पड़ाव का किया निरीक्षण, खराब सड़कों की मरम्मत, सफाई और रोशनी दुरुस्त करने का निर्देश; खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे डीएम
छठ से चंद दिन पहले सूखा पड़ा सविता सूर्य मंदिर तालाब, 15 हजार व्रतियों के अर्घ्य पर संकट
पावरगंज में सफाई और पानी की व्यवस्था नदारद, पूर्वी छोर पर कचरे का अंबार; पूजा कमेटी ने कहा- निगम नहीं जागा तो हम खुद संभालेंगे मोर्चा
आरा स्टेशन पर गूंज रहे शारदा सिन्हा के छठ गीत, प्रवासियों को घर लौटते ही हुआ महापर्व का एहसास
रेलवे ने छठ को लेकर की विशेष तैयारियां, स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के साथ लोकगीतों ने बनाया भक्तिमय माहौल; गीत सुनकर भावुक और उत्साहित दिखे यात्री
दीपावली की रात सड़क पर पानी बहाने को लेकर खूनी संघर्ष, 62 वर्षीय महिला की मौत, भोजपुर के टीकापुर गांव में पड़ोसियों से हुआ था विवाद, परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Video 23
Video 24