प्रेस विज्ञप्ति
“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित
आरा, 06 अक्टूबर 2026।
बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चईयांचक में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में माननीय विधायक, अगिआंव श्री महेश पासवान एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया तथा अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन समर्पित किए।
जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
सहयोग शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुवे जिसमे जिला पदाधिकारी द्वारा 17 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे संबंधित लाभुकों को तत्काल राहत एवं सहायता प्राप्त हुई।
शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं लाभार्थी दस्तावेजों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में
4 views | Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026