प्रेस विज्ञप्ति
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर जनजागरूकता एवं मीडिया आउटरीच गतिविधियों की अग्रिम योजना हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित
आरा, 06 अक्टूबर 2026।
प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता डॉ. शशि शेखर की अध्यक्षता में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या परिगणना हेतु ‘जनजागरूकता एवं मीडिया आउटरीच गतिविधियों की अग्रिम योजना’ को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय चरण प्रारंभ होने वाला है। द्वितीय चरण की सफलता के लिए व्यापक जनजागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों को जनगणना के उद्देश्य एवं उपयोगिता, स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा, सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व तथा जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत व्यक्तिगत सूचनाओं की पूर्ण गोपनीयता के संबंध में समयपूर्व जागरूक करने पर जोर दिया गया।
बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अंतर्गत कुल 06 चरणों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के तहत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जनगणना रैली, प्रभात फेरी, खेल आयोजन तथा प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में जनगणना से संबंधित संक्षिप्त संदेश/वक्तव्य सहित अन्य उपयुक्त जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता को व्यापक बनाने के उद्देश्य से कृषि समन्वयकों के माध्यम से कृषि चौपाल आयोजित करने तथा पूजा पंडालों एवं छठ घाटों पर जनगणना जागरूकता से संबंधित बैनर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जनगणना के संबंध में अधिक-से-अधिक नागरिकों को जागरूक करने तथा विभिन्न विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, जिला जनगणना कोषांग तथा जनगणना कोषांग के वरीय लिपिक जाकिर हुसैन सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उ
8 views | Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026