कलयुगी बेटे की प्रताड़ना से तंग वृद्धा पहुंची थाने, पुलिस से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डासई से एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही वृद्ध मां के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अपने बेटे के खिलाफ कठोर कार्रवाई और खुद की सुरक्षा की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अड्डासई निवासी धन देवी पत्नी एवरान सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका छोटा बेटा रमेशचंद्र आए दिन उनके साथ मारपीट और अभद्रता करता है। पीड़िता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सुबोधकांत यूपी पुलिस में कार्यरत है, जबकि बेटी ममता महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। इसके बावजूद छोटा बेटा बेखौफ होकर लगातार उनके साथ मारपीट करता रहता है, जिससे वह काफी परेशान और भयभीत हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026