मासूम की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, निगोही-पुवायां रोड पर लगाया जाम
शाहजहांपुर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित परिजनों ने निगोही-पुवायां रोड पर शाहजहांपुर-पीलीभीत बॉर्डर के पास सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क जाम होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
परिजन आरोपी पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उग्र भीड़ और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026