प्रतापगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: पटरी पर आ रहीं दो दर्जन बकरियों की कटकर मौत, तीन महिलाएं बाल-बाल बचीं,हादसे का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, रेलवे लाइन पर मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ से एक भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। ट्रेन की पटरी पर चल रही लगभग दो दर्जन बकरियों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। गनीमत यह रही कि बकरियों के साथ चल रही तीन महिलाएं इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।
जानकारी के अनुसार, महिलाएं अपनी बकरियों को लेकर रेलवे पटरी के किनारे-किनारे जा रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में आई ट्रेन की चपेट में बकरियां आ गईं। देखते ही देखते लगभग दो दर्जन बकरियां ट्रेन के नीचे कट गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के समय बकरियों को चरान/ले जाने वाली तीन महिलाएं भी पटरी के बेहद करीब थीं, जो ऐन वक्त पर दूर हटकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026