अस्पताल बना अखाड़ा: महिला की मौत के बाद मायका और ससुराल पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट
अस्पताल परिसर उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब एक विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के साथ जमकर मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटनाक्रम के अनुसार, मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई।
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026