ट्रेनों में जबरन वसूली से यात्री परेशान, सुरक्षा पर उठे सवाल,पैसे न देने पर अभद्रता और धमकी का आरोप, रेलवे प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग
ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के साथ जबरन पैसे मांगने और वसूली का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आए दिन यात्रियों से जबरदस्ती पैसे ऐंठने और मना करने पर अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनों के डिब्बों में कुछ किन्नरों द्वारा यात्रियों पर पैसे देने का दबाव बनाया जाता है। यदि कोई यात्री पैसे देने से इंकार करता है, तो उसके साथ बदसलूकी और धमकी देने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस प्रकार की घटनाओं से परेशान कई पीड़ित यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी भी जताई है।
हालांकि, रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आरोप कुछ उपद्रवी तत्वों के व्यवहार से जुड़े हैं और इसके लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। बावजूद इसके, सुरक्षित रेल यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों (GRP व RPF) से गश्त बढ़ाने और ऐसी जबरन वसूली पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026