रुद्रप्रयाग में SIR की बड़ी अपडेट: 45,734 नोटिसों की सुनवाई पूरी, 45,633 नाम अंतिम सूची में!!
रुद्रप्रयाग। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जनपद में प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ रही है।
45,734 नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें 42,461 विसंगतियों और 3,273 नो-मैपिंग से संबंधित थे।
जांच व सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र पाए गए।
45,633 नाम अंतिम निर्वाचक नामावली के लिए शामिल किए गए हैं।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 27 अगस्त और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 29 अगस्त को नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
दावे एवं आपत्तियां 11 सितंबर 2026 तक स्वीकार की जाएंगी।
अंतिम निर्वाचक नामावली 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
फॉर्म-6, 7 और 8 के कुल 3,161 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों के सुझाव, आपत्तियों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार उनका निस्तारण किया गया है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने का दावा किया है।
मतदाता ध्यान दें—11 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियों का मौका है।
#Rudraprayag #SIR #VoterList #Election #Uttarakhand #BreakingNews