चरखी दादरी जिले के गांव मंदौला निवासी एक व्यक्ति के साथ अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सअप डीपी पर उसके गांव के एक व्यक्ति की फोटो लगाकर 64 हजार रुपये का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।