चरखी दादरी: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले शहीद वीरांगनाओं व अवार्ड विजेता पूर्व सैनिकों को प्रशासन ने किया सम्मानित
गणतंत्रदिवस से एक दिन पहले वीरवार को जिले के प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों ने शहीद वीरांगनाओं और पुरस्कार विजेता पूर्व सैनिकों को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। प्रशासन की ओर से पंचायत एवं विकास विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जिला के सभी संबंधित गांवों में जाकर युद्ध में शहीद वीरांगनाओं और पुरस्कार विजेता पूर्व सैनिकों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया।