चरखी दादरी: बालरोड़़ निवासी पूजा यादव के UPSC टाॅप करने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों ने किया सम्मानित
चरखी दादरी जिले के गांव बालरोड़़ में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव बालरोड़़ निवासी पूजा यादव के यूपीएससी परीक्षा टॉप करने पर क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मौजिज व्यक्तियों ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। पूजा यादव ने 21वां रैंक हासिल करके क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।