आम आदमी पार्टी के जिला सचिव राकेश चांदवास ने वीरवार को पदाधिकारियों के साथ जिले के गांव सिरसली में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले और 28 जनवरी को जींद में आयोजित रैली का निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया।