चरखी दादरी: नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला सलाहकार समिति की सूची जारी,चरखीदादरी से पार्षद नवीन,विकासदीप व प्रियम को सौंपी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन में जिला सलाहकार समिति की सूची जारी की गई है जिसमें चरखी दादरी जिले से प्रियम बजाज, पार्षद नवीन प्रजापति , विकासदीप शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने मनोयन पर सभी ने आज केंद्र सरकार व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।