Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

#बालाघाट 12 साल, अनगिनत उपलब्धियाँ। नवाचार, उद्यमिता, डिजिटल सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान प्रेरणादायक रहा है। युवाशक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। #12YearsOfYuvaShakti #PMOIndia #CMMadhyaPradesh #12YearsOfGaribKalyann #12YearsOfSeva

MORE NEWS

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 13, 2026

#बालाघाट
अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता के निर्देश पर मलाजखंड क्षेत्र में कार्रवाई, खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार

राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर श्री अर्पित गुप्ता के निर्देश पर मलाजखंड क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर प्रशासन द्वारा एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और निगरानी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते हुए पाया गया। जांच में आवश्यक अनुमति एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासन द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना मलाजखंड की अभिरक्षा एवं सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा राजस्व हानि को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है तथा प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp

#बालाघाट अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता के निर्देश पर मलाजखंड क्षेत्र में कार्रवाई, खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर श्री अर्पित गुप्ता के निर्देश पर मलाजखंड क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर प्रशासन द्वारा एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और निगरानी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते हुए पाया गया। जांच में आवश्यक अनुमति एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया। प्रशासन द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना मलाजखंड की अभिरक्षा एवं सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा राजस्व हानि को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है तथा प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

#बालाघाट
कृषि विभाग द्वारा जिले में डीएसआर तकनीक से धान की बुआई के लिए  विभागिय अधिकारी द्वारा कृषको के सामने किया जा रहा प्रदर्शन ,
नई तकनीक से धान की बुआई को लेकर किसानों मे दिखा उत्‍साह ।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minmpkrishi

#बालाघाट कृषि विभाग द्वारा जिले में डीएसआर तकनीक से धान की बुआई के लिए विभागिय अधिकारी द्वारा कृषको के सामने किया जा रहा प्रदर्शन , नई तकनीक से धान की बुआई को लेकर किसानों मे दिखा उत्‍साह । #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

#बालाघाट
नगर पालिका बालाघाट में स्वनिधि महोत्सव
लोक कल्याण मेला एवं जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन
पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को वितरित किए गए ऋण चेक एवं क्रेडिट कार्ड

नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा 12 जून 2026 को नगर पालिका परिसर में स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल एक्टिवेशन की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। शिविर में स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यवसायियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन कराया गया, जिससे उन्हें भविष्य में सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। शिविर में उपस्थित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा पात्र आवेदकों को त्वरित ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंकर्स ने हितग्राहियों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग एवं स्वरोजगार संबंधी ऋण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। श्रम विभाग ने श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देकर पात्र श्रमिकों का पंजीयन किया तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान्न एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का भी निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन, सभापतिगण, नगर पालिका परिषद के पार्षदगण, पूर्व नगर पालिका अध्यरक्ष श्री रमेश रंगलानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं जनकल्याण शिविर जैसे आयोजन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के संदेश के साथ हुआ।
#पीएम_स्वनिधि_योजना
#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP #mpurbandeptt

#बालाघाट नगर पालिका बालाघाट में स्वनिधि महोत्सव लोक कल्याण मेला एवं जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को वितरित किए गए ऋण चेक एवं क्रेडिट कार्ड नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा 12 जून 2026 को नगर पालिका परिसर में स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल एक्टिवेशन की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। शिविर में स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यवसायियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन कराया गया, जिससे उन्हें भविष्य में सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। शिविर में उपस्थित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा पात्र आवेदकों को त्वरित ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंकर्स ने हितग्राहियों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग एवं स्वरोजगार संबंधी ऋण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। श्रम विभाग ने श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देकर पात्र श्रमिकों का पंजीयन किया तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान्न एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का भी निराकरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन, सभापतिगण, नगर पालिका परिषद के पार्षदगण, पूर्व नगर पालिका अध्यरक्ष श्री रमेश रंगलानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं जनकल्याण शिविर जैसे आयोजन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के संदेश के साथ हुआ। #पीएम_स्वनिधि_योजना #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mpurbandeptt

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026