आंवला: आंवला के विशारतगंज में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, दोनों ने पुलिस को दी तहरीर
आंवला तहसील के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।