बांगरमऊ: लोकईपुरवा गांव में गेहूं की तैयार फसल काटते समय जहरीले कीड़े ने काटा, जिला अस्पताल रेफर
लोकईपुरवा गांव निवासी प्रेमचंद का 20 वर्षीय बेटा विजय कुमार दोपहर में खेत में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में बांगरमऊ सीएचसी लेकर आए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।