बांगरमऊ: रामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल,सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर मार्ग स्थित रामपुर गांव के सामने तेज रफ़्तार दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन फानन में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया हैं।वही घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।