सोहागपुर: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के तहत पखवाड़े का आयोजन, पीएमश्री स्कूल कांति में बच्चों को दिखाई गई बाघ डॉक्युमेंट्री
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के तहत बाघ पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 29 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को बाघ संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक आवास बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 16 जुलाई को टेकापार एवं उददौन गांवों में ईको विकास समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। वही आज 17 जुलाई दो