पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। उनकी भूमिका सरकार एवं जनता के बीच संवाद विकसित करने तथा शासन की योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन की कमियो को उजागर सुधार का अवसर देने में होती है। कठित परिस्थितियो में भी पत्रकार बिना थके, बिना हारे
अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेंद्र शुक्ल ने सूर्या इंटरनेषनल होटल में आयोजित शहडोल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थें।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनष्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंषनर एसोसिएषन के पदाधिकारी, श्रमजीवी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पत्रकारो ने कोविड़ काल में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य अभियान तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाएं बढाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार इन योजनाओ का अंतिम छोर तक पहुंचाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया के मार्गदर्षन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। पत्रकारो के कल्याण के लिए भी संघ द्वारा समय-समय पर मांग रखकर शासन द्वारा पूरी कराई गई है।
इस अवसर पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, सांझी रसोई के संचालन के रवींद्र सरदार,समाज सेवा के लिए सिल्लू रजक, गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाले पत्रकार श्री करूणेष चंद्र, श्री सुनील मिश्रा, अग्रवाल, श्री लवकुष तिवारी, श्री चंद्रषेखर, अंषुल सिंहा, श्री होतवानी, सायबर जागरूकता के लिए संतोष दुबे, श्री इषहाक खान को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर श्री राजकुमार दुबे, श्री मोहम्मद अली, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री कृष्णा तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल ने किया।
#शहडोल #shahdol