Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image

विद्यार्थी ही विकसित भारत की आधारशिला हैं- श्री अंतर सिंह आर्य ==== विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई, सोशल मीडिया के चक्रव्यूह से रहें सजग - श्री अंतर सिंह आर्य सिकल सेल एनीमिया की जांच कराएं एवं समाज में जागरूकता फैलाएं- अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग === अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने युवा संवाद में विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति के प्रति किया प्रेरित === अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे और युवा ही देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी आप के कंधों पर होगी। आप अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने समय का सदुपयोग अध्ययन, खेलकूद, पुस्तक पठन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े रचनात्मक कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित अध्ययन कर ज्ञान और कौशल अर्जित करना चाहिए, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर इसकी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं जनजागरूकता से इस बीमारी की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने की अपील की। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष रखा। छात्रा दुर्गावती सिंह ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान को व्यवस्थित एवं विकसित किए जाने का सुझाव दिया। छात्रा शिवानी सिंह ने विद्यालय में विद्युत एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं छात्र भारत सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अवसरों में वृद्धि किए जाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने छात्रावास में पर्याप्त, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराए जाने की मांग भी रखी। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद शहडोल संसदीय क्ष़्ोत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, उपाध्यक्ष जपनद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री गैलेक्सी नागपुरे, श्री संतोष लोहानी, दौलत मनवानी, अनुपम अनुराग अवस्थी, अजय वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, श्री राजेंद्र तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol

MORE NEWS

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। उनकी भूमिका सरकार एवं जनता के बीच संवाद विकसित करने तथा शासन की योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन की कमियो को उजागर सुधार का अवसर देने में होती है। कठित परिस्थितियो में भी पत्रकार बिना थके, बिना हारे

 अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेंद्र शुक्ल ने सूर्या इंटरनेषनल  होटल में आयोजित शहडोल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थें।  

   इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक  श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनष्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंषनर एसोसिएषन के पदाधिकारी, श्रमजीवी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पत्रकारो ने कोविड़ काल में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य अभियान तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाएं बढाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार इन योजनाओ का अंतिम छोर तक पहुंचाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया के मार्गदर्षन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। पत्रकारो के कल्याण के लिए भी संघ द्वारा समय-समय पर मांग रखकर शासन द्वारा पूरी कराई गई है। 
 इस अवसर पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, सांझी रसोई के संचालन के रवींद्र सरदार,समाज सेवा के लिए सिल्लू रजक, गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाले पत्रकार श्री करूणेष चंद्र, श्री सुनील मिश्रा, अग्रवाल, श्री लवकुष तिवारी, श्री चंद्रषेखर, अंषुल सिंहा, श्री होतवानी, सायबर जागरूकता के लिए संतोष दुबे, श्री इषहाक खान को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया।  इस अवसर पर श्री राजकुमार दुबे, श्री मोहम्मद अली, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री कृष्णा तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल ने किया।

#शहडोल #shahdol

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। उनकी भूमिका सरकार एवं जनता के बीच संवाद विकसित करने तथा शासन की योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन की कमियो को उजागर सुधार का अवसर देने में होती है। कठित परिस्थितियो में भी पत्रकार बिना थके, बिना हारे अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेंद्र शुक्ल ने सूर्या इंटरनेषनल होटल में आयोजित शहडोल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थें। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनष्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंषनर एसोसिएषन के पदाधिकारी, श्रमजीवी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पत्रकारो ने कोविड़ काल में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य अभियान तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाएं बढाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार इन योजनाओ का अंतिम छोर तक पहुंचाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया के मार्गदर्षन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। पत्रकारो के कल्याण के लिए भी संघ द्वारा समय-समय पर मांग रखकर शासन द्वारा पूरी कराई गई है। इस अवसर पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, सांझी रसोई के संचालन के रवींद्र सरदार,समाज सेवा के लिए सिल्लू रजक, गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाले पत्रकार श्री करूणेष चंद्र, श्री सुनील मिश्रा, अग्रवाल, श्री लवकुष तिवारी, श्री चंद्रषेखर, अंषुल सिंहा, श्री होतवानी, सायबर जागरूकता के लिए संतोष दुबे, श्री इषहाक खान को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर श्री राजकुमार दुबे, श्री मोहम्मद अली, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री कृष्णा तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल ने किया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

पीड़ितों की सेवा करने वाले चिकित्सक धरती के भगवान- उप मुख्यमंत्री
....
समाचार पत्र योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम- श्री राजेंद्र शुक्ल
...
उप मुख्यमंत्री ने 27 चिकित्सको का किया सम्मान 
..
 मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा जय विलास पैलेस शहडोल में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में सहभागिता निभाई। 

       उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सको द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, चिकित्सक धरती के भगवान माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सको का व्यवहार और संवेदनशीलता मरीज के आधे दुख दर्द को कम कर देता है, अस्पतालों में मरीज एवं उनके परिजन बड़ी आशा और उम्मीद के साथ आते हैं और उनकी आशा को बनाएं रखना चिकित्सक का परमदायित्व होता है, चिकित्सको का सम्मान उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाता है। साथ ही अन्य चिकित्सको को भी समर्पित भाव से बीमार एवं पीड़ित लोगों की सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य जानकारियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र सशक्त माध्यम है। 

        उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्षन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे है, गरीब से गरीब व्यक्तियों का बेहतर उपचार हो सकें इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई जिसके तहत चिन्हित अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों का 5 लाख रूपये तक निःशुल्क उपचार किया जाता है जिसके कारण स्वास्थ्य के क्षेत्र में  नही क्रांति आई है अब प्राईवेट सेक्टर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ रहा है।  

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्राईवेट सेक्टर भी आगे आ रहे है। 
आपने कहा कि प्रदेष सरकार प्रेवेंषन इज वेटर दैन क्योर के सिंद्वात पर कार्य कर रही है, समय पर  स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने से बीमारियो पर काबू पाया जा सकता है। श्री शुक्ल ने कहा कि शुद्व पेयजल के उपयोग एवं प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज एवं सब्जी का उपयोग तथा योग एवं प्राणायाम से बीमारियो पर नियंत्रण किया जा सकता है। आपने कहा कि रीवा में प्राकृतिक खेती प्रकल्प शुरू किया गया है जिसके माध्यम से किसानो को रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्य करने वाले 24 चिकित्सको को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले चिकत्सिको में डाॅ. एमके मित्तल, डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, डाॅ. एसी त्रिपाठी, डाॅ. विजय दुबे, डाॅ. आदित्य द्विवेदी, डाॅ. अनमोल प्रभाकर पाण्डेय, डाॅ. कपिल गुप्ता, डाॅ. केएल दीवान, डाॅ. बृजेष पाण्डेय, डाॅ. जय नारायण पाण्डेय, डाॅ. नम्रता पटेल, डाॅ. डीके द्विवेदी, डाॅ धर्मेंद्र प्रजापति, डाॅ. हरीष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेष मिश्रा, डाॅ. रूपेष कुषवाहा डाॅ. ओम चैबे, डाॅ. राजेंद्र कुमार गांधी, डाॅ. रोहित दुबे, डाॅ. षिवेंद्र सिंह तिवारी, डाॅ. स्मिता द्विवेदी, डाॅ. सोनम दुबे, डाॅ.सुरेंद्र सिहं, डाॅ. उपमा अनुरागी, डाॅ. विजय श्रीवास्तव एवं डाॅ. विवेक शर्मा शामिल है। 
     कार्यक्रम में नई दुनिया समूह के मीडिया मार्केटिंग प्रबंधक कौषल यादव ने स्वागत भाषण दिया। यूनिट प्रमुख श्री राजीव शर्मा द्वारा अतिथियो का सम्मान किया गया। नई दुनिया शहडोल के ब्यूरो चीफ श्री विनोद शुक्ला ने  आभार व्यक्त किया। 

   इस अवसर पर विधायक श्री शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जय सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, चिकित्सक सहित नई दुनिया समाचार पत्र समूह से उमरिया  के प्रतिनिधि श्री संजय शर्मा, अनूपपुर के प्रतिनिधि श्री गणेष रजक, रवींद्र वैद्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल #shahdol

पीड़ितों की सेवा करने वाले चिकित्सक धरती के भगवान- उप मुख्यमंत्री .... समाचार पत्र योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम- श्री राजेंद्र शुक्ल ... उप मुख्यमंत्री ने 27 चिकित्सको का किया सम्मान .. मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा जय विलास पैलेस शहडोल में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में सहभागिता निभाई। उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सको द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, चिकित्सक धरती के भगवान माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सको का व्यवहार और संवेदनशीलता मरीज के आधे दुख दर्द को कम कर देता है, अस्पतालों में मरीज एवं उनके परिजन बड़ी आशा और उम्मीद के साथ आते हैं और उनकी आशा को बनाएं रखना चिकित्सक का परमदायित्व होता है, चिकित्सको का सम्मान उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाता है। साथ ही अन्य चिकित्सको को भी समर्पित भाव से बीमार एवं पीड़ित लोगों की सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य जानकारियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र सशक्त माध्यम है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्षन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे है, गरीब से गरीब व्यक्तियों का बेहतर उपचार हो सकें इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई जिसके तहत चिन्हित अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों का 5 लाख रूपये तक निःशुल्क उपचार किया जाता है जिसके कारण स्वास्थ्य के क्षेत्र में नही क्रांति आई है अब प्राईवेट सेक्टर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्राईवेट सेक्टर भी आगे आ रहे है। आपने कहा कि प्रदेष सरकार प्रेवेंषन इज वेटर दैन क्योर के सिंद्वात पर कार्य कर रही है, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने से बीमारियो पर काबू पाया जा सकता है। श्री शुक्ल ने कहा कि शुद्व पेयजल के उपयोग एवं प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज एवं सब्जी का उपयोग तथा योग एवं प्राणायाम से बीमारियो पर नियंत्रण किया जा सकता है। आपने कहा कि रीवा में प्राकृतिक खेती प्रकल्प शुरू किया गया है जिसके माध्यम से किसानो को रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्य करने वाले 24 चिकित्सको को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले चिकत्सिको में डाॅ. एमके मित्तल, डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, डाॅ. एसी त्रिपाठी, डाॅ. विजय दुबे, डाॅ. आदित्य द्विवेदी, डाॅ. अनमोल प्रभाकर पाण्डेय, डाॅ. कपिल गुप्ता, डाॅ. केएल दीवान, डाॅ. बृजेष पाण्डेय, डाॅ. जय नारायण पाण्डेय, डाॅ. नम्रता पटेल, डाॅ. डीके द्विवेदी, डाॅ धर्मेंद्र प्रजापति, डाॅ. हरीष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेष मिश्रा, डाॅ. रूपेष कुषवाहा डाॅ. ओम चैबे, डाॅ. राजेंद्र कुमार गांधी, डाॅ. रोहित दुबे, डाॅ. षिवेंद्र सिंह तिवारी, डाॅ. स्मिता द्विवेदी, डाॅ. सोनम दुबे, डाॅ.सुरेंद्र सिहं, डाॅ. उपमा अनुरागी, डाॅ. विजय श्रीवास्तव एवं डाॅ. विवेक शर्मा शामिल है। कार्यक्रम में नई दुनिया समूह के मीडिया मार्केटिंग प्रबंधक कौषल यादव ने स्वागत भाषण दिया। यूनिट प्रमुख श्री राजीव शर्मा द्वारा अतिथियो का सम्मान किया गया। नई दुनिया शहडोल के ब्यूरो चीफ श्री विनोद शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जय सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, चिकित्सक सहित नई दुनिया समाचार पत्र समूह से उमरिया के प्रतिनिधि श्री संजय शर्मा, अनूपपुर के प्रतिनिधि श्री गणेष रजक, रवींद्र वैद्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम अंतरा 

स्थित कंकाली मंदिर पहुंचकर मां कंकाली की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

#शहडोल #shahdol

मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम अंतरा स्थित कंकाली मंदिर पहुंचकर मां कंकाली की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। #शहडोल #shahdol

Sohagpur, Shahdol | Jul 16, 2026