Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

शिल्पकारो की कला अद्वितीय, देश-विदेशों में मिलेगी नई पहचान- सीईओ जिला पंचायत .... ट्राईफेड के माध्यम से उपलब्ध होंगे ऑनलाइन उत्पाद .... जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला आयोजित .... संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम छतवई में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, ट्राईफेड के ए.के. रजक, योगेश यादव द्वारा भगवान गणेश जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि शहडोल जिले के शिल्पकारों की कला अद्वितीय है, इनकी कला की पहचान अब देश विदेशों में मिलेगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, छतवई (शहडोल) द्वारा स्थानीय कारीगरों को डीएमएफ योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत 50 दिवसीय आधुनिक तकनीकों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल से कारीगरों के कौशल का विकास होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा शहडोल जिले के हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा। नामिका मेला में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए ट्राइफेड विभाग के श्री योगेश यादव ने कहा कि जिले के शिल्पकार ट्राइफेड विभाग से जुडे और आॅनलाइन पंजीयन कराएं जिससे उनके द्वारा निर्मित किए गए उत्पादो की मार्केटिंग सुनिश्चित हो सके एवं ट्राइफेड विभाग द्वारा फ्लिपकार्ड, एमोजोन सहित अन्य इंटरनेट माध्यम से अपलोड कर उत्पादो को बढावा दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि ट्राइफेड विभाग प्रारंभ में खरीददार उनके उत्पादो की कीमत प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर शिल्पकारों द्वारा गोंडी पेंटिग, काष्ठ शिल्प, ऊलन दरी निर्मित उत्पादो के स्टालो का निरीक्षण भी किया गया एवं शिल्पकारों द्वारा निर्मित किये गए उत्पादो के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई। जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रेनरो एवं उत्कृष्ट प्रषिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। गौरतलब है कि ग्राम छतवई में संचालित संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम में डीएमएफ योजना अंतर्गत स्वीकृत 50 दिवसीय गोंड़ी पेटिंग, रॉट आयरन, काष्ठ शिल्प,कालीन दरी का प्रशिक्षण संचालित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षको द्वारा लगभग 200 स्थानीय प्रशिक्षणार्थी शामिल रहें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा,जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन श्री अजय सिंह सहित ट्रेनर्स, प्रषिक्षणार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश जायसवाल ने किया। #शहडोल #shahdol

4 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

MORE NEWS

उमरार बांध में डूबे शिवम सोनी का शव कड़ी मशक्कत के बाद शहडोल और जबलपुर के टीम द्वारा बरामद किया गया।

उमरार बांध में डूबे शिवम सोनी का शव कड़ी मशक्कत के बाद शहडोल और जबलपुर के टीम द्वारा बरामद किया गया।

Sohagpur, Shahdol | Jul 17, 2026

'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0

 नशे से दूर रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें:- पुलिस अधीक्षक श्री  संजय कुमार अग्रवाल

#शहडोल #shahdol

'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 नशे से दूर रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें:- पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। उनकी भूमिका सरकार एवं जनता के बीच संवाद विकसित करने तथा शासन की योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन की कमियो को उजागर सुधार का अवसर देने में होती है। कठित परिस्थितियो में भी पत्रकार बिना थके, बिना हारे

 अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेंद्र शुक्ल ने सूर्या इंटरनेषनल  होटल में आयोजित शहडोल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थें।  

   इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक  श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनष्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंषनर एसोसिएषन के पदाधिकारी, श्रमजीवी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पत्रकारो ने कोविड़ काल में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य अभियान तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाएं बढाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार इन योजनाओ का अंतिम छोर तक पहुंचाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया के मार्गदर्षन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। पत्रकारो के कल्याण के लिए भी संघ द्वारा समय-समय पर मांग रखकर शासन द्वारा पूरी कराई गई है। 
 इस अवसर पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, सांझी रसोई के संचालन के रवींद्र सरदार,समाज सेवा के लिए सिल्लू रजक, गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाले पत्रकार श्री करूणेष चंद्र, श्री सुनील मिश्रा, अग्रवाल, श्री लवकुष तिवारी, श्री चंद्रषेखर, अंषुल सिंहा, श्री होतवानी, सायबर जागरूकता के लिए संतोष दुबे, श्री इषहाक खान को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया।  इस अवसर पर श्री राजकुमार दुबे, श्री मोहम्मद अली, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री कृष्णा तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल ने किया।

#शहडोल #shahdol

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। उनकी भूमिका सरकार एवं जनता के बीच संवाद विकसित करने तथा शासन की योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन की कमियो को उजागर सुधार का अवसर देने में होती है। कठित परिस्थितियो में भी पत्रकार बिना थके, बिना हारे अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेंद्र शुक्ल ने सूर्या इंटरनेषनल होटल में आयोजित शहडोल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थें। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनष्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंषनर एसोसिएषन के पदाधिकारी, श्रमजीवी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पत्रकारो ने कोविड़ काल में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य अभियान तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाएं बढाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार इन योजनाओ का अंतिम छोर तक पहुंचाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया के मार्गदर्षन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। पत्रकारो के कल्याण के लिए भी संघ द्वारा समय-समय पर मांग रखकर शासन द्वारा पूरी कराई गई है। इस अवसर पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, सांझी रसोई के संचालन के रवींद्र सरदार,समाज सेवा के लिए सिल्लू रजक, गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाले पत्रकार श्री करूणेष चंद्र, श्री सुनील मिश्रा, अग्रवाल, श्री लवकुष तिवारी, श्री चंद्रषेखर, अंषुल सिंहा, श्री होतवानी, सायबर जागरूकता के लिए संतोष दुबे, श्री इषहाक खान को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर श्री राजकुमार दुबे, श्री मोहम्मद अली, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री कृष्णा तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल ने किया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

विद्यार्थी ही विकसित भारत की आधारशिला हैं- श्री अंतर सिंह आर्य
====
विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई, सोशल मीडिया के चक्रव्यूह से रहें सजग -  श्री अंतर सिंह आर्य

सिकल सेल एनीमिया की जांच कराएं एवं समाज में जागरूकता फैलाएं- अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग 
===
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने युवा संवाद में विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति के प्रति किया प्रेरित
===
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर  विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे और युवा ही देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी आप के कंधों पर होगी। आप अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें।

उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने समय का सदुपयोग अध्ययन, खेलकूद, पुस्तक पठन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े रचनात्मक कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए।
 उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है।

 प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित अध्ययन कर ज्ञान और कौशल अर्जित करना चाहिए, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया।

अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर इसकी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं जनजागरूकता से इस बीमारी की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने की अपील की।

युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष रखा। छात्रा दुर्गावती सिंह ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान को व्यवस्थित एवं विकसित किए जाने का सुझाव दिया।

 छात्रा शिवानी सिंह ने विद्यालय में विद्युत एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं छात्र भारत सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अवसरों में वृद्धि किए जाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने छात्रावास में पर्याप्त, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराए जाने की मांग भी रखी।
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, 

भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
 

युवा संवाद कार्यक्रम में  सांसद शहडोल संसदीय क्ष़्ोत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, उपाध्यक्ष जपनद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री गैलेक्सी नागपुरे, श्री संतोष लोहानी, 

दौलत मनवानी, अनुपम अनुराग अवस्थी, अजय वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, श्री राजेंद्र तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

#शहडोल #shahdol

विद्यार्थी ही विकसित भारत की आधारशिला हैं- श्री अंतर सिंह आर्य ==== विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई, सोशल मीडिया के चक्रव्यूह से रहें सजग - श्री अंतर सिंह आर्य सिकल सेल एनीमिया की जांच कराएं एवं समाज में जागरूकता फैलाएं- अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग === अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने युवा संवाद में विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति के प्रति किया प्रेरित === अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे और युवा ही देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी आप के कंधों पर होगी। आप अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने समय का सदुपयोग अध्ययन, खेलकूद, पुस्तक पठन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े रचनात्मक कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित अध्ययन कर ज्ञान और कौशल अर्जित करना चाहिए, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर इसकी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं जनजागरूकता से इस बीमारी की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने की अपील की। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष रखा। छात्रा दुर्गावती सिंह ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान को व्यवस्थित एवं विकसित किए जाने का सुझाव दिया। छात्रा शिवानी सिंह ने विद्यालय में विद्युत एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं छात्र भारत सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अवसरों में वृद्धि किए जाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने छात्रावास में पर्याप्त, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराए जाने की मांग भी रखी। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद शहडोल संसदीय क्ष़्ोत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, उपाध्यक्ष जपनद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री गैलेक्सी नागपुरे, श्री संतोष लोहानी, दौलत मनवानी, अनुपम अनुराग अवस्थी, अजय वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, श्री राजेंद्र तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026