शिल्पकारो की कला अद्वितीय, देश-विदेशों में मिलेगी नई पहचान- सीईओ जिला पंचायत
....
ट्राईफेड के माध्यम से उपलब्ध होंगे ऑनलाइन उत्पाद
....
जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला आयोजित
....
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम छतवई में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, ट्राईफेड के ए.के. रजक, योगेश यादव द्वारा भगवान गणेश जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि शहडोल जिले के शिल्पकारों की कला अद्वितीय है, इनकी कला की पहचान अब देश विदेशों में मिलेगी।
उन्होंने कहा कि संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, छतवई (शहडोल) द्वारा स्थानीय कारीगरों को डीएमएफ योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत 50 दिवसीय आधुनिक तकनीकों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल से कारीगरों के कौशल का विकास होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा शहडोल जिले के हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा।
नामिका मेला में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए ट्राइफेड विभाग के श्री योगेश यादव ने कहा कि जिले के शिल्पकार ट्राइफेड विभाग से जुडे और आॅनलाइन पंजीयन कराएं जिससे उनके द्वारा निर्मित किए गए उत्पादो की मार्केटिंग सुनिश्चित हो सके एवं ट्राइफेड विभाग द्वारा फ्लिपकार्ड, एमोजोन सहित अन्य इंटरनेट माध्यम से अपलोड कर उत्पादो को बढावा दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि ट्राइफेड विभाग प्रारंभ में खरीददार उनके उत्पादो की कीमत प्रदाय की जाएगी।
इस अवसर पर शिल्पकारों द्वारा गोंडी पेंटिग, काष्ठ शिल्प, ऊलन दरी निर्मित उत्पादो के स्टालो का निरीक्षण भी किया गया एवं शिल्पकारों द्वारा निर्मित किये गए उत्पादो के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई।
जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रेनरो एवं उत्कृष्ट प्रषिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
गौरतलब है कि ग्राम छतवई में संचालित संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम में डीएमएफ योजना अंतर्गत स्वीकृत 50 दिवसीय गोंड़ी पेटिंग, रॉट आयरन, काष्ठ शिल्प,कालीन दरी का प्रशिक्षण संचालित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षको द्वारा लगभग 200 स्थानीय प्रशिक्षणार्थी शामिल रहें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा,जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन श्री अजय सिंह सहित ट्रेनर्स, प्रषिक्षणार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश जायसवाल ने किया।
#शहडोल #shahdol
Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026