धोरैया: धोरैया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग शिविर का आयोजन, 34 दिव्यांगों की हुई जांच
Dhuraiya, Banka | May 17, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में शनिवार को दिन के करीब साढ़े 11 बजे से दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में डॉक्टर फारूक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया की चिकित्सक डॉक्टर ज्योति राजावर ने दिव्यांगों की जांच की तथा उचित सलाह दी. बताया गया कि शिविर में 34 दिव्यांगों की जांच की गई, जिसमें 13 दिव्यांगों को बांका रेफर किया गया.