धोरैया: धनकुंड पुलिस ने काठबनगांव पुल के पास से 55 बोतल देशी व विदेशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया
Dhuraiya, Banka | May 17, 2025 धनकुंड पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सन्हौला जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर काठबनगांव पुल के समीप से 55 बोतल देशी व विदेशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. शनिवार की शाम करीब 5 बजे धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि एक पैसेंजर टेंपों से सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी बीबी खुर्शीदा को गिरफ्तार किया गया.