27 नवंबर 2026 को 'श्रम संवाद' कार्यशाला का आयोजन #सतना अंतर्गत सतना सीमेंट वर्क्स के प्रांगण में आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। यह कार्यशाला नए श्रम कानूनों (4 श्रम संहिताओं) के प्रावधानों एवं संहिताओं के क्रियान्वयन हेतु बनाए गये नियमों की जानकारी सभी स्टेकहोल्डर्स ( इंडस्ट्रीज, निर्माण एजेंसियां, छोटे एवं मझोले उद्योग आदि) तक पहुँचाने और उनसे सीधा संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी श्री गोविंद राम नई दिल्ली से सतना आये थे एवं उन्होंने श्रम संवाद कार्यक्रम में सभी 04 श्रम संहिताओं ( वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्त संहिता, 2020) अंतर्गत विशिष्ट प्रावधानों एवं नए नियमों की जानकारी समस्त प्रतिभागियों से साझा की। इनके अतिरिक्त श्रम संवाद कार्यशाला में रीजनल PF कमिश्नर श्री कैलाश जोशी, डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर श्री वसीम उल हक , ज्वाइंट डायरेक्टर ESIC श्री निश्चल कुमार नाग, VV गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान के एसोसिएट फैलो श्री प्रियदर्शन अमिताभ, सहायक श्रमायुक्त संध्या सिंह, श्रम निरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रहलाद कुर्मी, डॉ. लाहिरी मेडिकल ऑफिसर वक्ता के रूप में सम्मिलित रहे। सभी वक्ताओं ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजन की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। इसके पश्चात ओपन फोरम के रूप में क्वेश्चन आंसर सेशन का भी आयोजन किया गया जिसके सतना के विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों से आए प्रतिभागियों द्वारा अपने सवाल रखे जिनके जवाब फील्ड एक्सपर्ट द्वारा दिये गए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#satna