मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पशु चिकित्सा केंद्र एवं गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण
----
सतना 27 नवम्बर 2026/मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत नगर निगम #सतना क्षेत्र में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. ए.पी. सिंह द्वारा बगहा स्थित कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र एवं केशव माधव गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र बगहा के निरीक्षण के दौरान संस्था में पदस्थ एवीएफओ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। संस्था में साफ-सफाई एवं अभिलेखों का संधारण संतोषजनक मिला। निरीक्षण के दौरान संस्था की बाहरी दीवार पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम तथा मोबाइल नंबर तीन दिवस के भीतर अंकित कराने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात केशव माधव गौशाला बगहा का निरीक्षण किया गया। गौशाला में कुल 280 गोवंश पाए गए। यहां लगभग 400 क्विंटल भूसा, 25 क्विंटल पशु आहार तथा आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं।
गौशाला में सभी गोवंश का एफएमडी एवं लंपी रोग से बचाव का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना पाया गया। गौशाला में साफ-सफाई एवं गोवंश का स्वास्थ्य संतोषजनक मिला। निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालक को सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से अधिक से अधिक कृत्रिम गर्भाधान कराने तथा निकृष्ट सांडों का शत-प्रतिशत बधियाकरण कराने के निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#satna