सतना में आपातकालीन स्थिति से बचाव पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल संपन्न
सतना में आपातकालीन स्थिति/खतरों से निपटने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार फायर स्टेशन नजीराबाद में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसके अंर्तगत चेतावनी जारी करना,ब्लेक आउट उपाय, सुरक्षित स्थानों पर निकासी, आग को बुझाना,.खोज एवं बचाव दल की कार्यवाही तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया, इत्यादि कार्यवाहियों के अभ्यास के संबंध में मॉक ड्रिल की गई| उक्त मॉक ड्रिल को फायर ब्रिगेड, SDERF, होमगार्ड टीम इत्यादि के समन्वय के साथ किया गया।
मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड एवं होमगार्ड , SDERF के अधिकारी, कर्मचारी तथा जवान उपस्थित रहे।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Nov 26, 2026