झाड़ोल के श्री हरिहर मंदिर में छप्पनभोग, भजन कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु #udaipurnews #jhadolnews
उदयपुर जिले में झाड़ोल के पास बदराणा में स्थित श्री हरिहर मंदिर मंदिर में दीपावली पर छप्पन भोग मनोरथ व अन्नकूट महोत्सव हुआ। प्रतिवर्ष की भांति छप्पनभोग मनोरथ हुआ। ठाकुरजी का विशेष शृंगार धराया। अन्नकूट महोत्सव की विशेष आरती बड़े मुखिया चंद्रकांत सांचीहर द्वारा उतारी गई। इस दौरान हरिहर धर्म महोत्सव समिति अध्यक्ष अमरसिंह झाला, तुलसीदास सांचीहर, माधव सांचीहर, विजय सांचीहर, विश्वजीतसिंह झाला, निखिल सांचीहर, चंदन सांचीहर सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु थे। इस तरह लगे विशेष मेले में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे, जिन्होंने दर्शनों के साथ खरीदारी का भी आनंद लिया। दिनभर लगातार भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।
Jhadolnews
DipawaliMahotsavJhadol
AnnakutMahotsavJhadol
Hariharmandirjhadol